فارسی Tiếng Việt Українська 日本語 Português Español English Русский 한국어 Français 中文 Polski Dansk Svenska العربية Nederlands Deutsch Italiano Norsk (Bokmål) Català עברית
क्वींसलैंड विश्वविद्यालय (अंग्रेज़ी: The University of Queensland (UQ)) क्वीन्सलैण्ड, ऑस्ट्रेलिया में स्थित एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना 1909 में हुई, यह क्वीन्सलैण्ड का सबसे प्राचीन और बड़ा तथा ऑस्ट्रेलिया का पाँचवा सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय है। इसका मुख्य परिसर, सेंट लूसिया, ब्रिस्बेन सिटी केन्द्रीय व्यापार जिला के दक्षिण पश्चिम के उपनगर में स्थित है, अन्य बड़े परिसर उपग्रह की सुविधा सहित इप्सविच, गटन और हेर्स्टोन में स्थित हैं। क्वींसलैंड विश्वविद्यालय ऑस्ट्रेलिया का ८ का समूह का एक सदस्य है और अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान के मुख्य विश्वविद्यालयों के नेटवर्क यूनिवर्सिटीज २१ की श्रेणी में है।