Suomi فارسی Tiếng Việt Galego Magyar Nederlands Slovenščina Српски / Srpski Norsk (Bokmål) Bahasa Melayu Português Română Français Euskara Català Lietuvių Svenska 日本語 Nynorsk Español Slovenčina 中文 Dansk ไทย Čeština Deutsch Italiano Hrvatski Українська Ελληνικά English Русский 한국어 Eesti Polski العربية Türkçe עברית
काज़ान (रूसी: Казань, तातार: Казан, अंग्रेज़ी: Kazan) रूस के तातारस्तान गणतंत्र खंड की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह रूस का आठवाँ सबसे अधिक आबादी वाला नगर है। काज़ान रूस के यूरोपीय भाग में वोल्गा नदी और काज़ानका नदी के संगम पर स्थित है। इस शहर में रूसी ईसाई और तातार मुस्लिम लोग दोनों बसते हैं। सन् २००५ में काज़ान शहर की स्थापना की १०००वीं सालगिरह मनाई गई। शहर के बीच का काज़ान क्रेमलिन (क़िला) काज़ान का सबसे जाना-माना स्थल है और इसके बीच में स्थित टूटी हुई क़ुल शरीफ़ मस्जिद का नवनिर्माण करवाकर इसका भी २००५ में उदघाटन हुआ। यह अब यूरोप की सबसे बड़ी मस्जिद है।