बरोग़िल दर्रा

Deutsch English Українська Русский

बरोग़िल दर्रा
Wikipedia

बरोग़िल (Baroghil, بروغل‎) या बोरोग़िल या ब्रोग़िल या ब्रोग़ोल (Broghol, بروغول‎) हिन्दु कुश पर्वतमाला में स्थित एक पहाड़ी दर्रा है जो पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के चित्राल क्षेत्र की मस्तुज वादी को अफ़ग़ानिस्तान के वाख़ान गलियारे से जोड़ता है। अन्य क्षेत्रीय दर्रों की तुलना में इसकी ऊँचाई कम है। साल में तीन महीने बर्फ़ग्रस्त होने से यह बन्द रहता है लेकिन बाक़ी के नौ महीने खुला होता है। यहाँ के स्थानीय निवासी वाख़ी और किर्गिज़ हैं। अफ़ग़ानिस्तान की तरफ़ बरोग़िल दर्रे के चरणों में बसे गाँव का नाम सरहद (या 'सरहद-ए-ब्रोग़िल') है। यहाँ १२,००० फ़ुट की औसत ऊँचाई पर स्थित एक आसान ढलान वाला ऊँचा मैदानी इलाक़ा है जिसे 'दश्त-ए-बरोग़िल' कहा जाता है और जिसका प्रयोग स्थानीय निवासी मवेशी चराने के लिए करते हैं।




Impressum