यमद्रोक झील

Suomi Tiếng Việt Lietuvių 日本語 Español English Русский 한국어 Français 中文 Magyar Nederlands Deutsch Türkçe

यमद्रोक झील
Wikipedia

यमद्रोक झील या यमद्रोक त्सो या यमद्रोक यम्त्सो तिब्बत में एक मीठे पानी की झील है। यह तिब्बत की चार बड़ी धार्मिक-रूप से पवित्र झीलों में से एक है। यह बर्फ़-ढके पर्वतों से घिरी हुई है और कई झरनों के पानी इसे भरते रहते हैं। झील ग्यांत्से शहर से ९० किमी पश्चिम में और तिब्बत की राजधानी ल्हासा से १०० किमी पूर्वोत्तर में है। स्थानीय आस्थाओं के अनुसार यह झील एक देवी का रूप है। झील के एक छोर पर एक प्रायद्वीप (पेनिनसुला) है जिसपर समदिन्ग बौद्ध-मठ बना हुआ है। यह 'झील का सिंहासन' भी कहलाता है और तिब्बत का इकलौता बड़ा मठ है जिसका धार्मिक नेतृत्व एक महिला (साधवी) करती हैं। यमद्रोक झील तिब्बत के ल्होखा विभाग (चीनी सरकारी दस्तावेज़ों में 'शाननान विभाग') में स्थित है जो दक्षिणी तिब्बत में पड़ता है। नगरत्से गाँव झील के पास स्थित है।




Impressum