सिरोही

Tiếng Việt Bahasa Melayu 日本語 English Русский Français 中文 Polski Svenska Deutsch Italiano Norsk (Bokmål) Català

सिरोही (Sirohi) पश्चिमी भारत में राजस्थान राज्य में एक शहर है। यह सिरोही ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय है और पूर्व में देवड़ा चौहान राजपूत द्वारा शासित सिरोही राज्य रियासत की राजधानी थी। इसमें पांच तहसील (प्रशासनिक प्रभाग) हैं: आबू रोड, शिवगंज, रेवदर, पिंडवाड़ा और सिरोही स्वयं। इसे देवनगरी भी कहा जाता है। सिरोही के निकटतम रेलवे स्टेशन सिरोही रोड (पिण्डवाडा़) है। सिरोही में ही राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंटआबू स्थित है,जिसे "राजस्थान का शिमला" कहा जाता है। सिरोही को वर्ष 2014 में "स्वच्छ भारत अभियान" के लिए राजस्थान के 33 जिलों में पहला स्थान मिला।

Wikipedia



Impressum