सिंजार

Suomi فارسی Ελληνικά 日本語 Português Español English Русский Français 中文 Українська Slovenščina Polski Dansk Svenska العربية Nederlands Čeština Deutsch Italiano Norsk (Bokmål) Català Türkçe עברית

सिंजार
Wikipedia

सिंजार (अरबी: سنجار‎, कुर्दी: Şengal, सीरियाई: ܫܝܓܪ, अंग्रेज़ी: Sinjar) पश्चिमोत्तरी इराक़ के नीनवा प्रान्त का एक शहर है। यह सीरिया की सरहद के बहुत पास स्थित है। सिंजार में अधिकतर यज़ीदी लोग रहते हैं, हालांकि कुछ कुर्द, अरब और असीरियाई लोग भी हैं। इस शहर के आसपास के क्षेत्र को 'सिंजार मैदान' बुलाया जाता है और यहाँ के नज़दीक स्थित पहाड़ों को भी 'सिंजार पहाड़', या अरबी भाषा में 'जबल सिंजार', कहा जाता है। आधुनिक काल में सिंजार का इलाक़ा ही यज़ीदी समुदाय का प्रमुख केंद्र है।




Impressum