शिवसागर

Tiếng Việt Bahasa Melayu 日本語 Español English తెలుగు Français 中文 Svenska العربية Nederlands Italiano Català

शिवसागर
Wikipedia

शिवसागर (Sivasagar) भारत के असम राज्य के शिवसागर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। शिवसागर असम की राजधानी गुवाहाटी के उत्तर पूर्व में 360 कि॰मी॰ (220 मील) की दूरी में और जोरहाट से 50 कि॰मी॰ (31 मील) दूर पूर्व-पूर्वोत्तर में स्थित है। असम में शिवसागर एक धरोहर स्थल है क्योंकि यहां पूर्ववर्ती अहोम राष्ट्र के बहुत से स्मारक स्थित हैं। अब यह एक बहु-सांस्कृतिक शहर है। शिवसागर ब्रह्मपुत्र की सहायक दिखौ नदी के किनारे स्थित है।




Impressum