नागोर्नो-काराबाख़

Suomi فارسی Tiếng Việt Galego Nederlands Slovenščina Српски / Srpski Norsk (Bokmål) Українська Português Română Français Euskara Català Lietuvių 日本語 Nynorsk Español 中文 ไทย Čeština Deutsch Italiano Hrvatski Bahasa Melayu Ελληνικά English Русский 한국어 Eesti Polski العربية Türkçe

नागोर्नो-काराबाख़
Wikipedia

नागोर्नो-काराबाख़ दक्षिण कॉकस के इलाक़े में स्थित एक क्षेत्र है। यह कॉकस पर्वत शृंखला की हीनकॉकस पहाडियों में आता है। इसका ज़्यादातर हिस्सा पहाड़ी है और वनों से भरपूर है। इसका क्षेत्रफल लगभग ४,४०० वर्ग किमी है। अज़रबैजान इस अपना हिस्सा मानता है और औपचारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इसे उस देश का हिस्सा माना जाता है। यहाँ पर अज़रों की बजाए अर्मेनियाई लोगों की बहुतायत है और, आर्मीनिया की मदद से सन् १९९१ के बाद से नागोर्नो-काराबाख़ अपने-आप को वास्तविकता में अज़रबैजान से अलग कर चुका है और स्वतन्त्र राष्ट्र की तरह अपने मामले संभालता है। उसने अपना नाम "नागोर्नो-काराबाख़ गणतंत्र" रखा हुआ है जिस से अज़रबैजान को सख़्त आपत्ति है। इस मतभेद को सुलझाने के लिए अज़रबैजान और आर्मीनिया की सरकारों में समय-समय पर बातचीत के दौर चलते रहते हैं।




Impressum