Suomi فارسی Tiếng Việt Galego తెలుగు Magyar Nederlands Slovenščina Српски / Srpski Norsk (Bokmål) Bahasa Melayu Português Română Français Euskara Català Svenska Lietuvių 日本語 Nynorsk Español Slovenčina 中文 Dansk ไทย Čeština Deutsch Italiano Hrvatski Українська Ελληνικά English Русский 한국어 Eesti Polski العربية Türkçe עברית
जहाँ पर काबा तीर्थ और मस्जिद-अल-हरम (विशाल मस्जिद) स्थित है। मक्का शहर वार्षिक हज तीर्थयात्रा के लिये प्रसिद्ध है जो इस्लाम के पाँच स्तम्भों में से एक है। प्रत्येक वर्ष लगभग 40 लाख हजयात्री मक्का आते हैं। मक्का में मौजूद काबा को पवित्र स्थान बताया गया है। । ।इस्लामी परम्परा के अनुसार मक्का की स्थापना नबी इस्माईल के वंश ने की थी। 7वीं शताब्दी में जब इस्लामी पैगम्बर मुहम्मद ने इस शहर में इस्लाम की घोषणा की तब तक यह शहर एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्र बन चुका था। इस नगर ने इस्लाम के प्रारम्भिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सन 966 से लेकर 1924 तक, मक्का नगर का नेतृत्व स्थानीय शरीफ़ द्वारा किया जाता था। 1924 में यह शहर सउदी अरब के शासन के अधीन आ गया। आधुनिक काल में, मक्का नगर के आकार और बुनियादी संरचना में एक महान विस्तार देखा गया है।