فارسی Galego Português Español English Русский Français 中文 Polski Svenska العربية Nederlands Nynorsk Čeština Deutsch Italiano Norsk (Bokmål) Hrvatski Türkçe
हुआयना पिच्चू, वायना पिच्चू या वायना पिक्चू (क्वेशुआ: वायना; युवा, नौजवान, पिक्चू; पिरामिड, पर्वत या उद्रग जिसका आधार चौड़ा होता है और शीर्ष नुकीली चोटियों में परिणित होता है।"युवा शिखर"), पेरू के कुज़्को क्षेत्र के उरुबाम्बा प्रांत के माचूपिच्चू जिले में स्थित एक पर्वत है जो उरुबाम्बा नदी के तट पर स्थित है। हुआयना पिच्चू की चोटी की ऊँचाई समुद्र तल से 2,720 मीटर (8,920 फीट) है और यह माचू पिच्चू से लगभग 360 मीटर (1,180 फीट) ऊँची है। इसका उदय इंका सभ्यता के तथाकथित खोये शहर माचू पिच्चू के ऊपर होता है और यह शहर को विभिन्न खंडों में विभाजित करता है। इंकाओं में हुआयना पिच्चू के किनारे किनारे, नीचे से ऊपर तक एक मार्ग का निर्माण किया था और इसके शीर्ष पर एक मंदिर और प्रांगण बनाया गया था।